
आदित्यपुर। लगभग तीन लाख से अधिक आबादी वाले आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा ने गंभीर चिंता जताई है।
मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि करीब ढाई लाख से अधिक निम्न एवं मध्यम वर्गीय लोग यहां निवास करते हैं, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के अभाव में लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है।
कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते, जिससे असमय मौतें हो रही हैं और पूरे परिवार उजड़ जा रहे हैं। मोर्चा ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस समस्या को लेकर आंदोलन और भूख हड़ताल करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है,
धरातल पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। मोर्चा ने सिविल सर्जन, सरायकेला को ज्ञापन सौंपते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं।आदित्यपुर-1 दिंदली बाजार थाना के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 200 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल में अपग्रेड किया जाए तथा पर्याप्त डॉक्टरों और सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। नगर निगम के सभी 35 वार्डों में वार्ड क्लिनिक की स्थापना के साथ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा 24×7 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाए। सभी सरकारी स्कूलों में प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। वृद्धजनों एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए नियमित निःशुल्क जांच शिविर एवं दवाओं की व्यवस्था की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य निगरानी टीम गठित की जाए।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु बावरी, किट्टू दास और अनिकेत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री झारखंड को भी भेजी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
