• Sat. Apr 4th, 2026

सरायकेला : स्थापना दिवस पर सरायकेला में स्वच्छता का संदेश , एसडीओ और जनप्रतिनिधि खुद उतरे सड़कों पर

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

सरायकेला: जिला के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिला , जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत सभी वार्ड पार्षदों एवं विद्यालयों के बच्चों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने खुद सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ सफाई बनाए रखने की अपील की।

 

अभियान के जरिए ” स्वच्छ सरायकेला , सुंदर सरायकेला ” का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा की स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं , बल्कि जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे आदत बनाना जरूरी है।

 

मनोज कुमार चौधरी कहा कि नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है, उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर शहर को आदर्श स्वच्छ बनाने की अपील की। जिला स्थापना दिवस पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

अभियान में वार्ड पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को कचरा इधर-उधर ना फेंकने ईस्ट बिन का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेशदिया है

यह स्वच्छता अभियान शहर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया और लोगों को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *