• Thu. Apr 2nd, 2026

सरायकेला: बालक मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव, वार्ड पार्षद ने बांटी पुस्तकें

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 2, 2026
crescent ad
सरायकेला – सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड पार्षद द्वारा विधिवत फीता काटकर की गई, जिसके बाद उन्होंने बच्चों को उनकी नई कक्षाओं में प्रवेश कराया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कंचन सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया।
प्रवेश के उपरांत वार्ड पार्षद ज्योति देवी ने बच्चों के बीच नई पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और लगन के साथ पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी तथा बच्चों के अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *