
आदित्यपुर। गुरुवार को पासवान युवा समिति आदित्यपुर के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाबली बाबा चौहरमल पासवान जी की जयंती पीएचडी कैंपस में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन संध्या 6 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने बाबा चौहरमल पासवान के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनिल मुखी, एंटी करप्शन ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव सोनू पासवान, विनय पासवान, अभिनाश कुमार, चंद्रमोहन पासवान, अवधेश पासवान, रोशन पासवान, हरेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, साजन पासवान, पंकज पासवान, मुन्ना पासवान, दयानंद कुमार पासवान, हैप्पी पासवान, संतोष पासवान, नवल पासवान सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा चौहरमल पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
