• Sat. Apr 4th, 2026

शोक की लहर: गोला के वरिष्ठ समाजसेवी विजय महतो का 82 वर्ष की आयु में निधन।

admin's avatar

Byadmin

Apr 2, 2026
crescent ad

गोला (रामगढ़): गोला प्रखंड के रायपुरा गांव के निवासी और जाने-माने समाजसेवी विजय महतो (82 वर्ष) का गुरुवार (2 अप्रैल 2026) की सुबह लगभग 11:30 बजे उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय विजय महतो अपने पीछे एक पुत्र राजेश महतो, चार पुत्रियां (मंजू देवी, किरण देवी, रिंकू देवी, सोनी देवी) और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे जीवनपर्यंत सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे।

उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजसेवी बिनू कुमार महतो (युवा टाइगर), पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, मितन महतो, गौरी महतो, नेमचंद्र महतो सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *