
आदित्यपुर। प्रियंका मंडल को भाजपा गठबंधन वाली राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कल्पनापुरी कॉलोनी,आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वार्ड संख्या 23 के पार्षद अवधेश सिंह ने भी प्रियंका मंडल को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रियंका मंडल ने कहा कि वह डॉ विमल कुमार शर्मा के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में पार्षद अवधेश सिंह, राजकुमार सिंह, पिंकी सिंह, सुमन, संगीता तिवारी, रूपा झा, पल्लवी, राकेश झा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
