• Fri. Mar 27th, 2026

कुल्टी – रामनवमी को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थल पर ध्वज रोहन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : रामनवमी को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थल पर ध्वज रोहन किया गया।

इस दौरान श्रीश्री महावीर अखाड़ा ग्वालपट्टी  में ध्वजा रोहन  स्वर्गीय दुल्लू चंद  यादव के परिवार शिव मंदिर में धूम धाम से किया गया । जहा मंदिर के पूजारी  कपिल पंडित ने मंत्रों उच्चारण के माध्यम से ध्वजा रोहन कराया । मालूम हो कि ग्वाला पट्टी महावीर अखाड़ा दुर्गा पूजा में निकलता है पर ध्वजा रोहन रामनवमी में  में किया जाता है।

इस मौके पर मनोहर यादव,जवाहर यादव ,रामानंदन यादव , संजीब यादव,राजू यादव ,सुरजीत यादव ,सकती यादव ,संजय यादव, रजीब यादव,राखी यादव, ,आंचल यादव रानो यादव ,सृष्टि,रिया,आयुष,पियूष,छोटू ,

सहित यादव समाज के सभी सदस्य महजूद थे।

जब कि चौकबाजार स्थित मारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हैं। जहा मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सामूहिक सुंदर कांड का पाठ करवाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हवन और यज्ञ करवाने के अलावा कन्या पूजा करवाई गई।

जहा भंडरा का भी आयोजन किया गया। बैगुनिया बाजार के गौरांग मंदिर में भी ध्वज रोहन के के साथ साथ कइ धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। हनुमान चढ़ाई स्थित हनुमान मंदिर तथा बराकर रेलवे-स्टेशन मंदिर परिसर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हैं।

वहीं दूसरी ओर कुल्टी के रानीतालाब, श्रीपुर रोड, बोहाल, लाल बाजार, सियाल डंगाल, संन्यासी स्थान, केंदुआ बाजार के राम मंदिर समेत कई धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। जहा चौबीस घंटे का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *