• Sun. Mar 22nd, 2026

Adityapur : ट्रंप की नीतियों के खिलाफ आकाशवाणी चौक में आक्रोश रैली,पुतला दहन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 22, 2026
आदित्यपुर। अमेरिका डोनाल्ड ट्रम्प की कथित तानाशाही और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट के विरोध में रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर आक्रोश रैली निकालकर अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने किया। इस दौरान अभय झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के सभी देशों को एक मंच पर आकर अमेरिका और इजराइल की नीतियों का विरोध करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की नीतियों के कारण वैश्विक स्तर पर तनाव और आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युद्ध को अविलंब रोका जाए।आक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में युवा जनशक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें मणि, शिवम, शारुल, राहुल, कार्तिक, आलोक, रोहित, सुमन, कुणाल, पवन, फिरोज, लखिंदर, अजय मिश्रा, मोहित, रोशन झा, सनम और किट्टू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *