
सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत के सपादा गांव में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दुनिया में कई क्षेत्रों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या जल प्रदूषण और पानी की बर्बादी इसके मुख्य कारण है। यदि समय रहते हम पानी बचाने के उपाय नहीं करेंगे तो भविष्य में जल संकट और भी बढ़ सकता है।

हमें पानी के सही उपयोग करना चाहिए। नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए और वर्षा जल संचयन को बढ़ाना देना चाहिए।
जल है तो कल है। इसलिए हमें हर बूंद बचाने का प्रयास करना चाहिए। जल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका संरक्षण हमारे लिए बहुत ही जरुरी है। इस अवसर पर पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
