
आदित्यपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम द्वारा रविवार को विश्व जल दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा और वार्ड 30 के पार्षद सुधीर चौधरी शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत निरंजन मिश्रा, देवांग चंद्र मुखी, मनोज कुमार और दीपेंद्र नाथ ओझा ने भगवद गीता एवं अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन फोरम के अध्यक्ष सुबोध शरण ने किया।मुख्य अतिथि मेयर संजय सरदार ने कहा कि आदित्यपुर में जल संकट की समस्या है, लेकिन उम्मीद है कि इसी वर्ष इसका समाधान होगा। उन्होंने नगरवासियों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल में मात्र दो प्रतिशत ही मीठा और पीने योग्य है, इसलिए इसके संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू कराने की मांग की। पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका है, वहीं पार्षद सुधीर चौधरी ने नदियों के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। इस मौके पर अधिवक्ता ओम प्रकाश और विजय शंकर मिश्रा को “जल पुरुष” के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता आशुतोष कुमार, पांडी मुखी, सुरेश धारी, दिवाकर झा, अकाउंट ऑफिसर मनोज कुमार, सुशील मंडल, लक्ष्मण प्रसाद, मदन सिंह, अधिवक्ता रवि शंकर पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन निरंजन मिश्रा ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
