• Sun. Mar 22nd, 2026

नावाडीह एवं ऊपरघाट में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-फितर  

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

नावाडीह तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट

 

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नावाडीह एवं ऊपरघाट में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। मुसलमानों के इस महापर्व में क्षेत्र के हिदू भाइयों ने भी शरीक होकर भाईचारे के माहौल को बढ़ावा दिया। नावाडीह प्रखंड के सभी मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-फित्र की दो रिकअत नमाज स्थानीय इमामों ने पढ़ाई। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने में लोग मशरूफ हो गए। हर तरफ ईद मुबारक की सदाओं की गूंज से पूरा वातावरण ईदमय हो गया। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो,पेंक, नारायणपुर,काछो,पलामू,बरई आदि पंचायतों में शांति पूर्ण तरीके से ईद उल फितर मनाया गया| वहीं पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी मस्जिदों पर दौरा किया |

डॉक्टर अब्दुल कासिम अंसारी एवं युसुफ अंसारी ने अपने गॉव व मुल्क की तरक्की के लिये दुआएं मांगी और लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। जामा मस्जिद में निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा कर अपने परिवार और देश, दुनिया व क्षेत्र की सलामती की दुआ मांगी।

मौके पर पूर्व पंचायत समिति गुरु प्रसाद पटेल ,कुतुबुद्दीन अंसारी, मोहसिन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, साजिद हुसैन, जमीर अफरीदी, जफ़र इक़बाल, मासूम, गुलाम, खालिद, अख़लाक़, जसीम, अब्दुल हक़, नोमान, नज़रुल बारीक़, निसार अहमद, सलमान अख्तर, सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *