• Sat. Mar 21st, 2026

आदित्यपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी ज़मीन पर बने स्क्रैप टाल को किया ध्वस्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 20, 2026
आदित्यपुर। झारखंड सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।
गम्हरिया अंचलाधिकारी (सीओ) के आदेश पर आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप संचालित एक विशाल अवैध स्क्रैप टाल पर बुलडोजर चलाया गया। वर्षों से सरकारी जमीन (अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार) पर काबिज इस टाल को पूरी तरह जमींदोज कर प्रशासन ने अपनी जमीन वापस ले ली है। ​
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह स्क्रैप टाल बिना किसी वैध कागजात के लंबे समय से संचालित हो रहा था। यह न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा था, बल्कि स्थानीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ था।
अक्सर ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि स्क्रैप टाल नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। ​कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर एवं अंचल के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह कार्रवाई अवैध कब्जा करने वालों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में अन्य चिन्हित स्थलों पर भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *