• Fri. Mar 20th, 2026

राजनगर: ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंजा चापड़ा विक्रमपुर, 16 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन का भव्य समापन।

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

राजनगर: शारदा क्लब चापड़ा विक्रमपुर के तत्वावधान में आयोजित 16 प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ का शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर महंत विदाई और श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण के साथ ही रंग-गुलाल खेलकर भक्तों ने इस अनुष्ठान को विदा किया।

 

भक्तिमय हुआ वातावरण:

संकीर्तन के समापन पर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पूरे गांव का भ्रमण कर हरि नाम संकीर्तन किया, जिससे क्षेत्र का कोना-कोना भक्ति के रस में सराबोर हो गया। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के बीच खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

 

भक्ति ही जीवन का सार:

इस अवसर पर कृष्ण कैर्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में हरि नाम ही मुक्ति का एकमात्र आधार है। उन्होंने कहा, “हम खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ ही जाएंगे, केवल प्रभु का गुणगान ही हमारे साथ रहेगा।” वहीं, समिति के सचिव सनातन कैर्वत ने बताया कि इस वर्ष संकीर्तन में ओडिशा, बंगाल और झारखंड समेत कई दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *