• Fri. Mar 20th, 2026

निरसा: 176 साल पुराने दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 108 कलशों के साथ भव्य जलाभिषेक।

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा

 

निरसा: भक्ति और शक्ति के संगम के साथ आज निरसा के पल्हारपुर पंचायत में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पल्हारपुर गांव से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

 

श्रद्धालु महिलाओं ने रानी तालाब से पवित्र जल भरकर माथे पर कलश धारण किया और पैदल यात्रा करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचीं। पूरा वातावरण ‘जय माता दी’ के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

 

176 साल पुराना है इतिहास:

मंदिर के पुजारी सिमंतो राय, निर्मल राय और असीम राय ने बताया कि यह मां दुर्गा का मंदिर लगभग 176 साल पुराना है। ऐतिहासिक रूप से इस मंदिर में राजाओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाती थी और आज भी उसी परंपरा और श्रद्धा के साथ ग्रामीण पूजा करते आ रहे हैं।

 

धार्मिक अनुष्ठान और भंडारा:

पल्हारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ने जानकारी दी कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर हरि नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है, जिसके बाद भक्तों के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *