• Thu. Mar 19th, 2026

पांडू पंचायत में मुआवजा नीति पर बड़ा सवाल, जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखंड के पांडू पंचायत में पुनर्वास और मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। 17 मार्च को आयोजित जनसुनवाई समीक्षा बैठक के दौरान, जब एसडीएम सभी विभागीय प्रतिनिधियों के साथ मौजूद थे, उसी समय पंचायत के बुजुर्ग सामाजिक व्यक्ति रामकुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट मांग की है कि एनटीपीसी एवं सरकार द्वारा उत्खनन के लिए किन शर्तों पर अनुमति दी गई है, इसका सार्वजनिक खुलासा किया जाए। साथ ही प्रति एकड़ कितने लाख मुआवजा तय किया गया है, मकान, संरचना, पुनर्वास, विस्थापन और रोजगार को लेकर क्या नियम हैं—इन सभी बिंदुओं पर पारदर्शिता लाने की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन के साथ 17 मार्च 2021 की प्रकाशित एक पेपर की छाया प्रति भी संलग्न की है, जिसमें सीसीएल कोलफील्ड क्षेत्र (गिद्दी, थाना दाड़ी) में लगभग ढाई करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने का उल्लेख है। वहीं पतरातू विद्युत उत्पादन कंपनी (PVUNL/NTPC) क्षेत्र में कृषि भूमि के लिए 40 लाख और आवासीय भूमि के लिए 60 लाख प्रति एकड़ मुआवजा दर्शाया गया है।

एक ही जिले में अलग-अलग मुआवजा नीति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व स्पष्ट जवाब की मांग की है। इस मुद्दे ने पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *