• Thu. Mar 19th, 2026

बोकारो में रेलवे ओवर ब्रिज और चार रेल लाइन बनेगी

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026

 

 

*बोकारो स्टील सिटी :*

बोकारो वासियों और रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन के समीप कुर्मीडीह में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ब्रिज न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करेगा, बल्कि भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में भी एक बहुत बड़ा बदलाव हो रहा है। इससे जहां यात्री ट्रेनों के समय से परिचालन आसान होगा। वहीं माल ढुलाई के कारण ट्रेनों के लेट होने की समस्या से निजात मिल सकेगी। वर्तमान में बोकारो स्टेशन से एम-केबिन, तुपकाडीह के बीच अभी सिर्फ दो ही रेल लाइनें उपलब्ध हैं। जिसमें माल गाड़ी और यात्री ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। यात्री ट्रेन से पहले अगर माल गाड़ी पहले खुल जाती है, तो यात्री ट्रेनों के परिचालन में लगभग 15 से 30 मिनट देर हो जाती है।

*कुर्मीडीह में बन रहा ओवरब्रिज*

अलग-अलग लाइन पर आसानी से होगा परिचालन

बोकारो-तुपकाडीह रेल खंड को एक डेडिकेटेड कॉरिडोर का रूप दिया जा रहा है। जिससे चार लाइनें होने के कारण मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए अलग-अलग ट्रैक पर आसानी से परिचालन हो सके। इससे भविष्य में ट्रेनों के क्रॉसिंग या सिग्नल के कारण रुकने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। बोकारो एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां से बोकारो स्टील प्लांट, डालमिया सीमेंट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसे बड़े कल कारखानों से प्रतिदिन होने वाली माल ढुलाई को बल मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *