• Wed. Mar 18th, 2026

चैती पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रूट व समय निर्धारण पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

 

बोकारो थर्मल -मौसम मुस्कान

चैती नवरात्रि, ईद, सरहुल व चैती छठ पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार एवं पुलिस अधिकारी राजेश प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान चैती नवरात्रि, ईद, सरहुल एवं चैती छठ पूजा के अवसर पर जुलूसों के रूट एवं समय निर्धारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सीमित ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड स्पीकर) का ही उपयोग किया जाएगा। साथ ही एक मीडिया सेल का गठन भी किया गया, जो पर्वों के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समन्वय का कार्य करेगा।

 

बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से प्रशासन ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

 

सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान स्वच्छता बनी रहे।

 

बैठक का समापन आपसी सहयोग के साथ सभी पर्वों को सफलतापूर्वक मनाने के संकल्प के साथ किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *