
झरिया: कोयलांचल पत्रकार संघ के संगठनात्मक चुनाव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में अंतिम दिन नामांकन दाखिला की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल 8 पदों के लिए 10 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। प्रत्याशियों में जबरदस्त जोश और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है, सभी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। नामांकन चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा, चुनाव पर्यवेक्षक मो. समीम हुसैन, चुनाव सदस्य आशीष घोष, सैय्यद अबू बरकात, कार्तिक वर्मा के द्वारा पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

*पदवार प्रत्याशी और नामांकन विवरण:*

अध्यक्ष पद: 3 उम्मीदवार – अशोक कुमार श्रीवास्तव, अरबिंद सिंह, सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष पद: दो उम्मीदवार – मो. एहसान अंसारी, बिश्वजीत चटर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष पद: काजल राय, महामंत्री पद: मुख़्तार अहमद, सचिव पद: अरुण कुमार, संरक्षक पद: चन्द्र देव मिश्रा, अनुशासन समिति अध्यक्ष पद: सन्नी शर्मा ने नामांकन पात्र दाखिल किया। वही सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
नामांकन पत्रों की जांच और संभावित नाम वापसी की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी। इसके बाद 20 मार्च को प्रत्याशियों को बैलट नंबर (क्रम संख्या) आवंटित किया जाएगा। मतदान की तिथि 29 मार्च 2026 निर्धारित है। यह चुनाव कोयलांचल क्षेत्र के पत्रकार समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे आने वाले तीन वर्षों के लिए संघ की दिशा, मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा तय होगी। कोयलांचल पत्रकार संघ हर तीन वर्ष में अपने संगठनात्मक चुनाव आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा पेशेवर चुनौतियों से निपटने में सशक्त नेतृत्व चुनना है।
चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बनाने के लिए कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति की निगरानी में 8 सदस्यीय चुनाव कमिटी गठित की गई है। संघ के सदस्यों का मानना है कि नई कार्यकारिणी पत्रकार समुदाय की एकजुटता को और मजबूत करेगी तथा उनके पेशेवर हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब सभी की निगाहें नामांकन जांच, नाम वापसी और अंतिम मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं, जहां से संघ की नई टीम का चयन होगा। कोयलांचल पत्रकार संघ के इस चुनाव से क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
