• Mon. Mar 16th, 2026

तुलबुल पंचायत में धूमधाम से मनाया गया सरहुल महापर्व, शामिल हुईं जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

गोमिया।

गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत में आदिवासी सरना समिति/संथाल इमेल अखाड़ा के तत्वावधान में सरहुल पूजा (बाहा बोगा) का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनीता देवी ने कहा कि सरहुल आदिवासी समाज का प्रमुख महापर्व है, जो झारखंड सहित पूरे विश्व में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आज भी प्रकृति के पूजक और उसके सच्चे रक्षक हैं। लुगू बाबा की तलहटी में बसा तुलबुल पंचायत प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और यहां की संस्कृति प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय कपूर (मंत्री पुत्र ), गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विश्व सुतरी अध्यक्ष लूदू मांझी, तथा तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का संचालन फूलचंद माझी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास मांझी ने की। आयोजन समिति में तेजोजी, सुंदरलाल, हीरालाल माझी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

आयोजन समिति के मुख्य सदस्यों में सझलुं मुर्मू, दिलीप सोरेन, बबलू मुर्मू, वीरेंद्र सोरेन, अनिल, बुधन, विनोद, शिवलाल, प्रकाश सोरेन, पारसनाथ, अनिल, लालदेव, संतोष, गणेश हसदा, महेश, प्रकाश, पारस टुडू, लालदेव तथा गणेश शामिल थे।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे और सरहुल महापर्व को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *