
आदित्यपुर। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संभावित आपराधिक घटना को टालते हुए चार लोगों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नीले रंग की ऑटो में बैठे चार व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से चारों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव (35), शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव (32), शिवा कुमार (32) और वी. रमेश आनंद (47) के रूप में हुई, जो आदित्यपुर-1 क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
तलाशी के दौरान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव के पास से एक देशी कट्टा तथा शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव के पास से 8 एमएम के तीन और 315 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा एक ऑटो (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EF-5369) भी जब्त की गई। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनोद तिकीं,. सुनील कुमार सिंह. महेश उरांव, धर्मराज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
