• Mon. Mar 16th, 2026

बोकारो क्लब में झारखण्ड की महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

 

बेरमो /बोकारो थर्मल के बोकारो क्लब मे उत्कल कराटे स्कूल,झारखण्ड के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बोकारो क्लब में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जिलों से आई सैकड़ों महिला प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों को बेहतर आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक दिलीप चरण कर ने विभिन्न तकनीकों को प्रदर्शन करते हुए बताया कि यदि किसी लड़की या महिला के साथ कोई बदमाश छेड़खानी या हमला करता है तो वह अपनी रक्षा किस प्रकार कर सकती है। उन्होंने बाल पकड़ने, हाथ पकड़ने या पीछे से पकड़ लेने जैसी स्थितियों से बचने के तरीके भी सिखाए। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस दौरान लगभग 10 से 15 हजार लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्था की 300 से अधिक छात्राओं ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक प्राप्त की हैं, जबकि 500 से अधिक खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई है। साथ ही 200 से अधिक ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक भी तैयार किए जा चुके हैं।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *