• Sun. Mar 15th, 2026

उपायुक्त से वार्ड स०11 के पार्षद की सदस्यता रद्द करने की मांग, प्रह्लाद पासवान

admin's avatar

Byadmin

Mar 15, 2026

 

केंदुआ : धनबाद में नगर निकाय चुनाव हाल में ही हुआ संपन्न, जिसमें मेयर सहित कुल 55 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में जीत हासिल करने में सफल हुए। अब बारी है डिप्टी मेयर की उसकी भी प्रक्रिया आगामी कुछ ही दिनों में पूरी होने वाली है। वहीं वार्ड संख्यां 11 से चुनाव हारने के पश्चात प्रत्यासी रहे कुस्तौर नया धौड़ा निवासी प्रल्हाद कुमार ने वार्ड सं. 11 के नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव में नामांकन के दौरान पार्षद बद्री रविदास ने स्वघोषणा पत्र में गलत विवरण भरने और सच्चाई को छुपाने का काम किए हैं। प्रल्हाद कुमार ने आगे बताया कि स्वघोषणा पत्र में साफ शब्दों में निर्देशित था

कि उम्मीदवार का यदि 2013 के पहले 2 से अधिक संतान हैं तो ठीक है किंतु 2013 के बाद 2 से अधिक की स्थिति में उम्मीदवार/प्रत्यासी/ वार्ड पार्षद के आवेदन हेतु अयोग्य माना जाएगा। अब ऐसे में एक वाक्या का खुलासा हुआ 2018 में नाम- सिद्धार्थ रंजन, पिता-बद्री रविदास, माता – बेबी देवी, का जन्म प्रमाण पत्र जो धनबाद नगर निगम द्वारा जारी किया गया है,

कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। प्रल्हाद कुमार ने उपायुक्त धनबाद को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बद्री रविदास ने नगर निगम चुनाव में नामांकन के दौरान तीन संतान होने की बात छुपाई है और केवल दो ही बच्चों की जानकारी दी। अपने तीसरे पुत्र सिद्धार्थ रंजन की सच्चाई को चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रपत्र में दर्ज नहीं कराया।

शिकायतकर्ता प्रह्लाद कुमार ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के साथ अन्य और भी कई प्रमाण पत्र जिला प्रशासन को सौंपते हुए ऐसे पार्षद की सदस्यता रदद् करने की मांग की है। साथ ही मामले की प्रशासनिक जांच के साथ उच्च न्यायालय जाने की भी बात कही है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि उपायुक्त महोदय इस मामले को गम्भीरता से लेते हैं या लीपा-पोती कर छोड़ देंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *