• Sun. Mar 15th, 2026

रामनवमी और ईद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 15, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

*बड़कागांव*। रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन पत्रकार नरेश कुमार ने किया।

बैठक में बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रामनवमी अखाड़ों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और अपने-अपने विचार रखे। सभी ने दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान महुदी गांव में वर्षों से बंद पड़े रामनवमी जुलूस मार्ग का मुद्दा प्रमुखता से उठा। हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि महुदी में रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति दी जाए। लोगों का कहना था कि वर्ष के 363 दिन हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग उसी मार्ग से आवागमन करते हैं और कभी किसी प्रकार का विवाद नहीं होता, फिर केवल दो दिन के लिए समस्या क्यों उत्पन्न होती है। इस पर प्रशासन को पहल कर समाधान निकालना चाहिए।

महुदी गांव के निवासी सीताराम राणा ने जुलूस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशासन के समक्ष रखीं और जुलूस निकालने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया गया कि इस विषय पर प्रशासन की मौजूदगी में महुदी गांव में दोनों समुदायों की बैठक आयोजित की जाए, ताकि आपसी सहमति से समाधान निकाला जा सके।

बैठक में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दोनों समुदायों से मिलजुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि जुलूस सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही निकाले जाएंगे और डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। भीखन महतो ने प्रशासन से अपील की कि रामनवमी को लेकर सांड और छपेरवा के बीच व्याप्त गतिरोध को समाप्त कराने का प्रयास किया जाए।

बैठक में बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई राकेश कुमार, छोटू उरांव, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मनोज गुप्ता, डॉ. बालेश्वर महतो, भीखन महतो, सुरेश महतो, बिनोद यादव, दीपक दास, सोनू इराकी, उपेंद्र प्रसाद, रंजीत चौबे, प्रभु राम, कृष्णा राम, संजय कुमार यादव, रामसेवक सोनी, बिंदु दांगी, तकरीमुल्लाह खान, महेंद्र महतो, चंदन पुरी, विक्रम गुप्ता, अली रजा, किशोर कुमार, सुरेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *