
गोमिया।

गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी मोड़ के समीप आयोजित तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर-वधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैदिक रीति-रिवाज और गाजे-बाजे के साथ विवाह संपन्न कराए गए। विवाह के बाद परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विवाह में लगने वाली आवश्यक सामग्रियों तथा धार्मिक पुस्तकों की दुकानें भी उपलब्ध कराई गई थीं, जिससे लोगों को शादी से संबंधित तैयारियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए नये जोड़ों को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।
इससे पहले तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ एवं गायत्री महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई थी। यह महायज्ञ राष्ट्रीय जागरण एवं युग संदेश के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव उपस्थित रहे।
कलश यात्रा हजारी बेथ टोला, नायक टोला, रजक टोला तथा पटाव बस्ती होते हुए हजारी मोड़ स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर उसे यज्ञ स्थल तक लाया गया और विधिवत स्थापित किया गया।
महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को होगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना, हवन तथा आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
