
आदित्यपुर। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशांक कुमार गांगूली ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की तिथि पुनः प्रकाशित कराने की मांग की है,
ताकि लाखों पेंशनर्स अपना प्रीमियम का भुगतान कर सकें. अन्यथा पेंशनर्स सरकार की इस योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे. श्री गांगूली ने इच्छुक पेंशनर्स के पेंशन से हीं प्रत्येक माह की प्रीमियम की राशि की कटौती करने का अनुरोध भी मुख्य मंत्री से किया है.
और कहा कि इससे पेंशनर्स को भी सुविधा होगी. इस संबंध में बयान जारी कर श्री गांगूली ने कहा कि राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के इच्छुक पेंशनर्स के लिए एकमुश्त छह हजार रुपए प्रत्येक वर्ष प्रीमियम जमा करने का प्रावधान है. पूर्व से पेंशनर्स को यह जानकारी नहीं थी कि प्रत्येक फरवरी माह में हीं प्रीमियम की राशि जमा करनी है.
सरकार के द्वारा इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से दी गई थी, जिसे अधिकांश पेंशनर्स देख नहीं पाए, जिसके कारण निर्धारित अवधि तक पेंशनर्स प्रीमियम की राशि जमा नहीं कर पाए. और अभी ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने का ऑप्शन हीं नहीं आ रहा है, जिसके कारण लाखों पेंशनर्स काफी परेशान हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
