
बोकारो थर्मल।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उषा सिंह, कांग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी, सुनीता देवी, अंजना सिंह, बीपीएम कविता कुमारी तथा पंचायत की मुखिया द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
बताया गया कि वर्तमान में कुल 10 महिला समूह कार्यरत हैं, जिनका संचालन स्वयं महिलाओं के अधीन है। इन समूहों के खाते में अभी लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की जमा राशि है, जो आगामी छह महीनों में बढ़कर करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये होने की संभावना है।
सरफराज अंसारी ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पांच सेटअप फिलहाल बंद हैं, जिन्हें जल्द ही फिर से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर अंजना सिंह, डॉ. उषा सिंह, मुखिया कविता कुमारी, सुषमा कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण देवी (सीएलएफ अध्यक्ष), रवीना (सचिव), सोनिया कुमारी (कोषाध्यक्ष), बेरमो सीएफ अध्यक्ष अलीशा, उर्मिला कुमारी, अंबिका कुमारी, ममता कुमारी, विनीता प्रसाद, कुसुम लता, नमिता देवी, सुनीता देवी (बोरिया उत्तरी), सुनीता देवी (बोरिया दक्षिणी), रूपा कुमारी, रीना, उर्मिला, रेशमा भारती, डोली देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, उषा देवी, पिंकी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
