• Fri. Mar 13th, 2026

सरायकेला : नीमडीह में बड़ा हादसा होने से टला , गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, जानीये पूरा मामला,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 13, 2026
सरायकेला – नीमडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टाटा-पुरुलिया मार्ग पर लुपुंगडीह गांव के पास इंडियन गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर लदा ट्रक टाटा-पुरुलिया मार्ग के चांडिल की ओर से नीमडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान लुपुंगडीह गांव के समीप चालक का आंख लग जाने के कारण संतुलन अचानक बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक किसी तरह ट्रक के अंदर से बाहर निकलने में सफल रहा और अपनी जान बचा ली। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक तथा उसमें लदे गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया, ताकि कोई व्यक्ति सिलेंडर को वहां से ले न जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *