• Fri. Mar 13th, 2026

saraikela : बढ़ती बेरोजगारी में खुल गया नौकरी का पिटारा ,SIS के 500 पदों पर हो रही सीधी नियुक्ति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 12, 2026
 सरायकेला जिला ग्रामीण इलाका है और यहां बड़े उद्योग धंधे रेलवे ,कल कारखाने व बड़े उद्योग धंधे नहीं है.ऐसे में यहां के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में बड़े महानगरों व दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर जाते हैं.
और उन्हें अपने घर परिवार से दूर रहकर जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है.यहां तक की उन्हें किसी बड़ी अनहोनी दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ता हैं. ऐसे में सरायकेला जिला के बेरोजगार युवक के लिए SIS नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है.
सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड भर्ती शिविर का आयोजन कर रहा है.ऐसे में सरायकेला के युवक के लिए सुनहरा मौका है .यह भर्ती कैंप सरायकेला जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी भवन 14 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर 2025 तक सिलसिलेवार ढंग से होगी .इस भर्ती शिविर में 350 सुरक्षा जवान,100सुरक्षा सुपरवाइजर ,50 अधिकारी का चयन किया जाएगा. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय सुरक्षा कंपनी में स्थाई नियुक्ति पाने का सुनहरा मौका है , सभी चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा.
योग्यता एवम मानदेय
वहीं सुरक्षा जवान की पदों में भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास व फेल दोनों योग्य होंगे . वहीं सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम इंटर पास और अधिकारी के लिए न्यूनतम स्नातक पास होना चाहिए.सुरक्षा जवान के पद पर चयन के लिए आवेदक की , ऊंचाई 167.5 CM से ऊपर होना चाहिए, वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 19 वर्ष से 40वर्ष तक के बीच होनी चाहिए. वहीं वेतनमान 15 हजार से लेकर के 32 हजार निर्धारित है. वही रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष निर्धारित है .
एसआईएस के डिप्टी कमांडेंट अरुण यादव ने बताया कि सरायकेला जिला प्रखंड के बेरोजगार युवक के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है. सरायकेला जिला के विभिन्न प्रखंड भवन में निम्न तिथि में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है.जो केवल चयनित उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से ₹350 लिया जाएगा जो है
13और 14 मार्च खरसावां ब्लॉक परिसर
16 और 17 मार्च कुचाई प्रखंड परिसर
18 और19 मार्च राजनगर प्रखंड परिसर
20 और 21 मार्च गम्हरिया प्रखंड परिसर
23 और 24 मार्च सरायकेला प्रखंड परिसर
वहीं बता दे कि यह भर्ती शिविर आगामी सभी प्रखंड क्षेत्र में 24 मार्च 2026 तक भर्ती की जाएगी उपरोक्त तिथि में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी जो शाम के 3:00 बजे तक चलेगी. वहीं इस भर्ती शिविर में अन्य प्रखंड क्षेत्र के अभ्यर्थी भी आकर इस भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं.
इच्छुक उम्मीदवार प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को प्रत्येक सप्ताह कोलेबिरा ट्रेनिंग सेंटर में आकर भर्ती ले सकते हैं
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें 9661099698
मिलेंगी ये सुविधाएं
वार्षिक वेतन वृद्धि, समय-समय पर प्रमोशन, सरकारी पेंशन, PF, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्शुरेंस, बच्चों की पढ़ाई

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *