• Thu. Mar 12th, 2026

अशर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिल के लिए रोका शव, महापौर संजीव सिंह ने खुद पैसे भरवाया मुक्त

admin's avatar

Byadmin

Mar 12, 2026

धनबाद: धनबाद का अशर्फी अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले झरिया निवासी संजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के शव को अस्पताल प्रबंधन ने ₹20,894 के बकाया बिल के कारण परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के इस अमानवीय रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए। महापौर ने बकाया बिल का भुगतान अपनी ओर से किया और एम्बुलेंस की व्यवस्था कराकर शव को मृतक के आवास तक भिजवाया।

 

महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अस्पताल द्वारा पैसों के लिए शव को बंधक बनाना बेहद असंवेदनशील है और मानवता के खिलाफ है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *