• Thu. Mar 12th, 2026

इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा लाभ

admin's avatar

Byadmin

Mar 12, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा में मस्जिद के नजदीक सरैया रोड पर बुधवार को इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनय कुमार, डॉ. इमाम, टंडवा थाना के एसआई विनय कुमार, प्रीमियर के डायरेक्टर नीतीश कुमार तथा इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. परमानंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. परमानंद कुमार ने बताया कि उनका हॉस्पिटल पहले नवीनगर रोड स्थित पटवा टोली, टंडवा में संचालित था। अब मरीजों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ सरैया रोड, टंडवा में नए भवन में स्थानांतरित कर संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरणों और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता न पड़े। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल के नए भवन और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की तथा कहा कि इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय नागरिक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *