
सरायकेला : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने कम नंबर आने पर दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, जिससे एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई और दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है, जहां ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक प्रभात ने अपने दो छात्रों, गुलाम गौश और मायरा फिरदौस, को सोमवार को परीक्षा में कम नंबर आने पर बुरी तरह पीटा।

बच्चों की माँ तैयबा ने बताया कि शिक्षक प्रभात ने उनके बच्चों को बेरहमी से पीटा है, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
