• Tue. Mar 10th, 2026

आदित्यपुर में फैक्ट्री प्रदूषण पर बवाल,पूर्व मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 10, 2026
आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्विफ्ट स्त्रिप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से निकल रहे काले धुएँ और बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर समाजसेवी व पूर्व मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त फैक्ट्री से लगातार अत्यधिक मात्रा में काला धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंभीर वायु प्रदूषण फैल रहा है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 10 के कृष्णापुर, पार्वतीपुर, राहरगोड़ा और मिरुडीह के निवासी इस समस्या से काफी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री से निकलने वाले धुएँ के कारण घरों की दीवारें और छतें काली हो रही हैं, वहीं बाहर सुखाए गए कपड़ों पर भी कालिख जम जाती है। बताया गया कि प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह स्थिति एयर (प्रवेशन एंड कण्ट्रोल ऑफ़ पोल्लुशन ) एक्ट 1981वाटर (प्रवेशन एंड कण्ट्रोल ऑफ़ पोल्लुशन ) एक्ट 1974 तथा एनवायरनमेंट (प्रोटेक्शन ) एक्ट 1986 के प्रावधानों के विपरीत प्रतीत होती है, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
रवींद्र बास्के ने मांग की है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा फैक्ट्री का तत्काल स्पॉट निरीक्षण कराया जाए। यदि जांच में प्रदूषण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। साथ ही प्रशासन से इस गंभीर जनसमस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *