
बोकारो थर्मल। मौसम मुस्कान

बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ यूनिट में मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया और परेड का आयोजन किया गया।

मौके पर उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ने परेड का निरीक्षण किया तथा जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएसएफ आज देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर बनना आसान है, लेकिन उस स्तर को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसलिए सभी जवानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 10 मार्च 1969 को संसद के अधिनियम के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में सीआईएसएफ देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों और सार्वजनिक उपक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उप कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निरीक्षक (अग्नि) मनोज कुमार, परेड कमांडर उप निरीक्षक राजीव कुमार कर्ण, परेड टू आईसी सहायक अवर निरीक्षक कौशिक सरकार, प्लाटून कमांडर (सुरक्षा) एएसआई बी. कश्यप, प्लाटून कमांडर (अग्नि) एएसआई एस. के. पाण्डेय सहित सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
