
चतरा से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

चतरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर सेंटर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंटर के ट्रेनर एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ड्राइंग, डिजाइनिंग, मेहंदी और पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर और चित्रों के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सेंटर मैनेजर ओम प्रकाश भारती ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सेंटर की महिला ट्रेनरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
इस दौरान महिला अधिकार, शिक्षा का महत्व और स्वावलंबन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशंसा के शब्दों के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
