• Sat. Mar 7th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास किया गया

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल जिला अस्पताल के सीएमओ ने बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में

पांच करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास किया है। जिससे क्षेत्रवासियों के खुशी की लहर है । जिसकी जानकरी शुक्रवार को युवा कांग्रेस के रवि यादव ने दी हैं।

इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित रानी बांग्ला अस्पताल उर्फ बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस ने कई बार आंदोलन कर चुंकी हैं। कुल्टी के हजारों नागरिकों का धैर्य और संघर्ष रंग लाया । इस संबंध में जिला यूथ कांग्रेस के रवि यादवने बताया कि पार्टी के बैनर तले किया गया आंदोलन आज सफल हुआ ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में दो बार बराकर बस स्टैंड के समीप भूख हड़ताल और वर्ष 2025 जुलाई महीने में जिला शासक कार्यालय के पास अनशन सड़क जाम और सीएमओ ऑफिस के घेराव के बाद आज यह सफलता लोगों को मिली है ।

उन्होंने बताया कि आखिरकार जिला के सीएमओ खुद अस्पताल परिसर में पहुंचे और नारियल फोड़ कर 5 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग के कार्य का शिलान्यास किया ।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एक वर्ष में यह कार्य पूरा हो जाएगा और अब यहां अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी । इस दौरान रवि यादव ने सीएमओ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और इस कार्य के लिए यहां की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी और कहा कि लोगों की एक जुटता ने यह असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया हैं। जिसका लाभ लाखों लोगों को मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *