• Fri. Feb 20th, 2026

वन विभाग ने सेहदा जंगल से 10 ट्रैक्टर अवैध कोयला किया जप्त, पांच अवैध खदान को किया डोजरिंग।

admin's avatar

Byadmin

Feb 20, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग पश्चिम डीएफओ मौन प्रकाश को लगातार सेहदा जंगल में अवैध कोयला चलने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिसके बाद डीएफओ के निर्देशनुसार बड़कागांव वन विभाग के टीम ने शुक्रवार को सेहदा जंगल से लगभग 25 टन अवैध कोयला 10 ट्रैक्टर में जप्तकर बड़कागांव विश्रामगार परिसर में लाया गया तथा पांच अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर भरा गया। वन विभाग के कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप मची हुई हैं।

हजारीबाग पश्चिम डीएफओ मौन प्रकाश ने कहा अवैध कोयला खदान तथा अन्य प्रकार के जंगल में अवैध कोयला भंडारण करना गैरकानूनी है अगर इस तरह करते हुए कोई भी पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले पर वन कर्मी ने कहा कि अवैध कोयला कारोबारी तथा अवैध खदान संचालित लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई में मुख्य रूप से बड़कागांव वनपाल प्रभारी, वनरक्षी तथा अन्य वनकर्मी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *