• Thu. Feb 19th, 2026

गोविंदपुर में ऐतिहासिक बजरंगबली मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 से 8 मार्च तक

Sanjay Chouhan's avatar

BySanjay Chouhan

Feb 19, 2026

धनबाद : गोविंदपुर के ऊपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बने ऐतिहासिक बजरंगबली मंदिर में तीन पीढ़ियों की विरासत को संजोते हुए भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर उत्साह और आस्था का माहौल है।
कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च को काशी से आए विद्वान पंडितों की टोली द्वारा गंगा आरती के साथ होगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं द्वारा भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए पवित्र गंगाजल सुल्तानगंज गंगा घाट से लाया जाएगा। 7 मार्च को मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 8 मार्च को पंडित विवेकानंद पांडेय और दीपक पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1945 में तालेराम अग्रवाल के पुत्र मनसाराम अग्रवाल, पूर्व मुखिया स्वर्गीय सत्यनारायण अग्रवाल एवं शिव प्रसाद अग्रवाल द्वारा कराया गया था। समय के साथ मंदिर जर्जर हो गया था, जिसके बाद उनके वंशजों—निरंजन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनर्निर्माण कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया है।
मंदिर में बजरंगबली, शिव परिवार, नंदी महाराज और शीतला माता की प्रतिमाएं जयपुर से मंगाई गई हैं, जिन्हें मकराना के संगमरमर से तैयार किया गया है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास चरम पर है और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को उत्सुक हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *