• Wed. Feb 18th, 2026

दारू प्रखंड के चार विद्यालयों में स्पोर्ट्स किट वितरण

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

 

दारू (हजारीबाग): लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड की सीएसआर योजना अंतर्गत 48 सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क खेल-कूद किट का वितरण किया गया। इसी क्रम में दारू प्रखंड के महेशरा उच्च विद्यालय महेशरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेढ़कुरी, सरस्वती उच्च विद्यालय दारू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तीउज एवं पुनाई स्कूल में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच खेल सामग्री वितरित की गई।

दारू प्रखंड में कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने किया। उनके हाथों विद्यार्थियों को क्रिकेट टेनिस बॉल, स्टंप, क्रिकेट बैट, बैटिंग पैड, ग्लव्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा फर्स्ट एड किट जैसी उपयोगी खेल सामग्री प्रदान की गई।खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से गूंज उठा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक तनाव से दूर रहने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे स्वस्थ, फिट और आत्मविश्वासी बनें। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल खेल किट वितरण तक सीमित नहीं है,

बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का सशक्त प्रयास है।वहीं महेशरा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश ने सांसद खेल महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामग्री मिलने से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होगा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *