• Wed. Feb 18th, 2026

बेरमो में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, पुलिस जांच में महिलाएं निर्दोष साबित ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

सोमवार को बेरमो रेलवे स्टेशन के समीप गांधीनगर स्थित बेरमो खटाल के पास सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अफवाह के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने कुछ महिलाओं को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। वहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें बेरमो महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पकड़ी गई महिलाएं बच्चा चोरी की घटना में संलिप्त नहीं थीं। सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की निवासी हैं और ट्रेनों में मांगकर अपना जीवनयापन करती हैं।

पुलिस द्वारा महिलाओं को बेरमो महिला थाना में सुरक्षित रखा गया था। उनके परिजनों से संपर्क स्थापित कर संबंधित थाना से भी आवश्यक जानकारी ली गई। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार सभी महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *