• Wed. Feb 18th, 2026

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बजट सत्र के पहले दिन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का लिया संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी/:- रांची, 18 फरवरी 2026: आज षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र का प्रथम दिन रहा, जिसमें बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सदन की कार्यवाही में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्र की जनता के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ सदन के पटल पर रखेंगे।

श्री चौधरी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा सदन तक पहुंचाना और उनके हकों की लड़ाई लड़ना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले सत्र के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार, रैयतों के अधिकार, मुआवजा और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले समय में विकास और संघर्ष की जो यात्रा शुरू हुई है, उसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। जनता की हर समस्या का समाधान सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।”

यह बजट सत्र राज्य के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। श्री चौधरी जैसे विधायकों की सक्रियता से क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूत आवाज मिलने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *