
Adityapur : आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_ 7/8 स्थित मैदान में आज संध्या समय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आहूत किया गया.
इस दौरान स्थानीय लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़_चढ़कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की गई. इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित सांसद जोबा मांझी ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया. सांसद श्रीमती मांझी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें खुलकर मतदान करना चाहिए.
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के निदान हेतु ठोस कदम उठाए हैं. और उन पर बातचीत भी चल रही है.
उन्होंने नगर निगम चुनाव के बाद पेयजल की समस्या का निदान होने की संभावना भी जताई. उन्होंने आम लोगों से पहले मतदान, फिर जलपान करने की अपील भी की. इस अवसर पर ए के श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, गंभीर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वेदानंद झा ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
