• Mon. Feb 16th, 2026

समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 16, 2026

 

 

धनबाद: समाजवादी पार्टी बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन देने की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संजीव सिंह को मेयर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संजीव सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें मेयर की कुर्सी तक पहुंचाएं।

अवधेश तिवारी ने कहा कि संजीव सिंह एक योग्य और जनप्रिय नेता हैं, जो शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी पार्टी का समर्थन मिलने से संजीव सिंह की जीत की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *