
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 से पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अंकुर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने समाजसेवा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद के चुनाव में उतरने का साहसिक निर्णय लिया है। अंकुर सिंह एक सुसंस्कृत, मृदुभाषी और सर्वसुलभ युवा नेता के रूप में तेजी से लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।
वे पूर्व विधायक एवं प्रख्यात समाजसेवी अरविंद सिंह उर्फ मालखान सिंह के भतीजे हैं। उनके पिता स्वर्गीय प्रवीण सिंह भी समाजसेवा के क्षेत्र में एक सम्मानित नाम रहे हैं। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंकुर सिंह ने वार्ड 18 को एक आदर्श और भव्य वार्ड बनाने का संकल्प लिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान अंकुर सिंह डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनकी कम उम्र और सकारात्मक सोच को लेकर वार्ड के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में आज भी कई मूलभूत समस्याएं अधूरी हैं।
खासकर ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम को लेकर लोगों में असंतोष है। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि एक शिक्षित और दूरदर्शी युवा नेतृत्व के रूप में अंकुर सिंह इन समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगे और वार्ड के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
