
आदित्यपुर। आदित्यपुर के केंदु गाछ के समीप स्थित ई-कार्ट कंपनी (फ्लिपकार्ट का हब) में मंगलवार को 80 डिलीवरी बॉय ने हब गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
डिलीवरी कर्मियों का आरोप है कि कंपनी उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना लिखित नोटिस के काम से बैठा रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। डिलीवरी बॉय ने बताया कि कई कर्मचारी पिछले 5 से 10 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। इसके बावजूद अचानक काम से बैठा दिए जाने से उनके परिवार के सामने आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को रखने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ईएसआई, पीएफ और अन्य मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जाती हैं, जबकि मेडिकल इंश्योरेंस के नाम पर वेतन से राशि की कटौती की जाती है।
कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की स्थायी सुविधा नहीं दी गई। डिलीवरी बॉय का कहना है कि राजेश सिन्हा द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता है और काम से हटाने की धमकी दी जाती है। जब कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि यहां राजनीति नहीं चलेगी, काम छोड़ दीजिए।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें लिखित रूप में बताया जाए कि उन्हें किस कारण से काम से बैठाया गया है। वहीं इस मामले में कंपनी के वर्तमान इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि मुख्य इंचार्ज राजेश कुमार की तबीयत खराब होने के कारण वे फिलहाल कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय से बातचीत की गई थी, लेकिन बातचीत के बिंदुओं की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी उन कर्मचारियों को ही रखेगी जो अच्छे तरीके से काम करेंगे और बार-बार हड़ताल या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। संजीव कुमार ने यह भी बताया कि सीनियर अधिकारियों के आने के बाद कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
फिलहाल उन्होंने डिलीवरी बॉय को औपचारिक रूप से काम से बैठाए जाने की बात से इनकार किया है। हालांकि, मौके पर डिलीवरी बॉय में काफी आक्रोश देखा गया
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
