• Wed. Feb 11th, 2026

बलियापुर रोड: सुवाला हाइलैंड सोसाइटी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, आज स्थापित होंगे महादेव

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

धनबाद-बलियापुर रोड स्थित सुवाला हाइलैंड सोसाइटी के प्रांगण में तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार संध्या को सोसाइटी प्रांगण से नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई।

नगर भ्रमण यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में मंगल कलश और ध्वज लिए श्रद्धालु ‘जय भोलेनाथ’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

आज होगी प्राण प्रतिष्ठा: समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार, 11 फरवरी 2026 को सोसाइटी परिसर में नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

इस पूरे महोत्सव को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह, सचिव श्री एस.के. सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री आर.के. सिन्हा सहित समस्त सुवाला हाइलैंड परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

संवाददाता: उज्जवल कुमार मंडल स्थान: गोविंदपुर (धनबाद)

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *