
बोकारो थर्मल

डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से सोमवार को नावाडीह प्रखंड उपरघाट के पिपराडीह हाई स्कूल में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं छात्रों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक साथ किया गया।

जिसका उद्घाटन डॉ.संगीता रानी एवं डॉ.रीतंकर चक्रबर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही डॉ.रीतंकर चक्रबर्ती के द्वारा छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दाव दिया गया और वहीं छात्राओं का हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांच कर डॉ.संगीता रानी के द्वारा कर निःशुल्क आयरन सिरफ़ एवं सेनेटरी पैड सभी लड़कियों को वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित डॉ.संगीता रानी ने कहा कि डीवीसी सीएसआर के द्वारा उपरघाट पिपराडीह हाई स्कूल में छात्रों एवं छात्राओं के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता का आयोजन एक साथ किया गया था। जिसमें डॉ.रीतंकर चक्रबर्ती ने छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य जांच किया और मैने छात्राओं का हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांच किया।
डीवीसी सीएसआर का एक साथ यह आयोजन करना काफी सराहनीय है। और यहां 88 छात्राओं के बीच आयरन सिरफ़ एवं सेनेटरी पैड का निःशुल्क विवरण किया गया हैं। इस अवसर पर डीवीसी अस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, फार्मासिस्ट गौतम मंडल, एमएसडब्ल्यू कलिम अंसारी सहित स्कूल प्रबंधन के लोगों की मुख्य भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
