• Thu. Feb 12th, 2026

खैरा वार्ड से रवि चौधरी का चुनावी अभियान शुरू, महिलाओं के सशक्तिकरण का किया बड़ा ऐलान 

Sanjay Chouhan's avatar

BySanjay Chouhan

Feb 9, 2026

धनबाद | दिनांक 09 फरवरी 2026 को मेयर प्रत्याशी रवि चौधरी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत खैरा वार्ड नंबर 11 से की। यह कार्यक्रम स्वरसती देवी के सौजन्य से आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और नागरिक मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम के सभी वार्डों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें स्वरोज़गार से जोड़ा जाएगा, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।


उन्होंने कहा, “महिलाएं अगर मजबूत होंगी तो परिवार मजबूत होगा और जब परिवार मजबूत होगा, तब शहर का विकास अपने आप होगा। मेरा लक्ष्य है कि धनबाद की हर महिला आत्मसम्मान के साथ रोज़गार से जुड़ी हो।”
इसके पश्चात श्री रवि चौधरी गल्फ ग्राउंड स्थित हरिजन बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ पानी, बेहतर सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता लाकर हर वार्ड का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
सभा के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिस पर रवि चौधरी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता से विकास के लिए समर्थन मांगा और कहा कि धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर शहर बनाना उनका संकल्प है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *