• Thu. Feb 12th, 2026

मै राम भक्त हूं जो कहता हूं वो करता हूं : अमित अग्रवाल

admin's avatar

Byadmin

Feb 9, 2026

 

झरिया : धनबाद विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला झरिया मे किया प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की चुनाव लड़ने का मकसद हमारा यह है कि मै विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष होने के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हूं और मैं लगातार धनबाद की जनता का लगातार पिछले पंद्रह वर्षों से सेवा करते आ रहा हूं।

जब कोरोना कल चरण सीमा पर था उसे वक्त भी मैने गरीबों के बीच में रहकर अतः संभव मदद करने का काम किया। जिसे आज भी निष्ठा के साथ निभाते आया हूं। धनबाद में नगर निगम क्षेत्र के कुल 55 वार्ड है और 55 वार्डो में अगर विकास की बातें की जाए तो वो महज मजाक है धनबाद कोयले की राजधानी है और धनबाद से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है उसके बाद भी यहां की जनता प्रदूषण की चपेट में है , जिसके कारण 20% लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रों में विस्थापन की बड़ी समस्या है ।

पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिलता है यहां की जनता को तो वही सड़क नली गली जहां देखिए जगह-जगह कचरो की अम्बार लगा रहता है, बिजली की भी लचर व्यवस्था है। घरों मे पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही जिसके कारण बच्चों की पढ़ाइ लीखाई चौपट हो रही है।अगर धनबाद की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद देकर हमे जीत दिलाती है तो निश्चित ही मै दावे के साथ कहता हूं की चौबीस घंटे जनता की सेवा मे उपलब्ध रहूंगा। मै राम भक्त हूं जो कहता हूं वो करता हूं, विस्थापन को रोकने के साथ साथ प्रदूषण मुक्त धनबाद स्वच्छ और सुंदर धनबाद का निर्माण हमारा पहला लक्ष्य है।

इसके लिए सड़कों और नालियों की स्थायी व मज़बूत व्यवस्था करना मेरी प्राथमिकता रहेगी ताकि शहर स्वच्छ और सुचारु रहे। हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे शहर में CCTV नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। व्यापारियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी ताकि व्यापार और रोज़गार को बढ़ावा मिले। युवाओं के लिए शिक्षा,

कौशल और रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। साथ ही, हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करते हुए धनबाद को एक सुरक्षित, समृद्ध और विकसित शहर बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से राहुल छावड़ा , शिवचरण शर्मा , महेश शर्मा , मंटू सिंह , सुमन अग्रवाल , हरीश , गोलू मालाकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *