• Fri. Feb 13th, 2026

झरिया में दिल दहला देने वाली वारदात: दो माह के मासूम की मौत, पिता पर हत्या का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Feb 8, 2026

 

झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से एक बेहद सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता महिला ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि पति के साथ आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था और मारपीट भी आम बात हो गई थी। महिला के अनुसार, घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दी और खुद भी आराम करने चली गई।

कुछ देर बाद जब महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चे की हालत बिगड़ चुकी थी और उसकी नाक से खून निकल रहा था। घबराई मां आनन-फानन में मासूम को झरिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि झगड़े के बाद जब घर के सभी लोग सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोदना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दो माह के बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में गहरा आक्रोश और सनसनी का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *