• Sat. Feb 14th, 2026

नगर निगम चुनाव: वार्ड–20 से प्रभावती देवी को मिला बल्ला छाप चुनाव चिन्ह, बैलेट पेपर में क्रम संख्या–3,जनता के आशीर्वाद से जीत का चौका जरूर लगेगा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2026
आदित्यपुर। झारखंड नगरपालिका चुनाव–2026 के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या–20 से पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी एवं पार्षद प्रत्याशी प्रभावती देवी को बल्ला छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें बैलेट पेपर में क्रम संख्या–3 प्रदान की गई है।
चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रभावती देवी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से मजबूत हो गई है और अब आगे की चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड–20 में चुनावी गतिविधियों के तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार सभी प्रत्याशियों को नियमानुसार उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रभावती देवी ने निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की अपील की। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रभावती देवी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से श्री वीरेंद्र गुप्ता लगातार तीन बार पार्षद रहे हैं। इस बार उन्हें जो बल्ला छाप चुनाव चिन्ह एवं बैलेट पेपर में क्रम संख्या–3 मिला है, वह इस बात का प्रतीक है कि जनता के आशीर्वाद से जीत का चौका जरूर लगेगा। उन्होंने वार्ड–20 के सभी आदरणीय नागरिकों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
नगर निगम चुनाव को लेकर आदित्यपुर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान, बैठकें और प्रचार गतिविधियों को तेज करेंगे। वहीं मतदाताओं की नजर अब सभी उम्मीदवारों की नीतियों और वादों पर टिकी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *